Advertisement
Home खेल मुख्यमंत्री से मिली तैराकी स्वर्ण पदक विजेता फिरदौस

मुख्यमंत्री से मिली तैराकी स्वर्ण पदक विजेता फिरदौस

स्वर्ण पदक
जयपुर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर राष्ट्रीय जूनियर स्विमिंग कॉम्पीटिशन की स्वर्ण पदक विजेता फिरदौस कायमखानी ने मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने फिरदौस को बधाई देते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। इससे प्रदेश के बालक-बालिकाओं को खेल-कूद गतिविधियों में भाग लेने और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
भीलवाड़ा जिले की शाहपुरा निवासी फिरदौस कायमखानी ने 3-6 जुलाई तक पुणे में आयोजित 44वें राष्ट्रीय जूनियर स्विमिंग कॉम्पीटिशन में इन्डिविजुअल मेडले 400 मी. में स्वर्ण पदक, बटरफ्लाई 200 मी. में रजत एवं बटरफ्लाई 100 मी. में कांस्य पदक प्राप्त किया है।
इस दौरान राजस्थान तैराकी संघ अध्यक्ष अनिल व्यास, फिरदौस के पिता  हबीब खान भी उपस्थित थे।
—
Advertisement