फोटो प्रदर्शनी में दिखा पं. नेहरू का राजस्थान से जुड़ाव

0
1000

जिला कलक्टर संदेश नायक ने सूचना केंद्र में किया फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन, 17 नवंबर तक चलेगी प्रदर्शनी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई है फोटो प्रदर्शनी

चूरू। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जन्मतिथि (बाल दिवस) पर सूचना केंद्र में आयोजित फोटो प्रदर्शनी में चाचा नेहरू का राजस्थान की धरती और यहां के लोगों से जुड़ाव साफ दिखाई दिया। पं. नेहरू के जीवन और राजस्थान यात्राओं से जुड़े दुर्लभ छायाचित्रों को देखकर दर्शक अभिभूत नजर आए।
जिला कलक्टर संदेश नायक ने फीता काटकर एवं पं. नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। नायक ने कहा कि भारत की आजादी, एकीकरण और आधुनिक भारत की बुनियाद रखने में पंडित नेहरू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। आजादी के बाद पंडित नेहरू ने देश के विकास की जो रूपरेखा बनाई, उसी के दम पर आज भारत पूरी दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा है। देश के वैज्ञानिक, सामाजिक और लोकतांत्रिक विकास में उनका बड़ा योगदान है। महात्मा गांधी, पंडित नेहरू जैसे लोग ही थे, जिनकी संघर्ष की बदौलत इस देश ने आजादी पाई और आधुनिक भारत का निर्माण किया। पंडित नेहरू की नीतियों के कारण भारत की पूरे विश्व में एक साख व पहचान बनी। आज प्रत्येक दृष्टिकोण से भारत विश्व का एक मजबूत देश है, इसका श्रेय पंडित नेहरू की नीतियों को ही जाता है। उन्होंने प्रदर्शित सामग्री की सराहना की और कहा कि पंडित नेहरू के जीवन से जुड़े उल्लेखनीय एवं महत्त्वपूर्ण चित्रों को प्रदर्शित किया गया है, यह विद्यार्थियों और आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी प्रदर्शनी है।
एसीईओ नरेंद्र चौधरी ने कहा कि पं. नेहरू उस समय केवल भारत के ही नहीं, अपितु पूरे वैश्विक परिदृश्य में एक बड़े नेता माने जाते थे और पूरी दुनिया में उनका बड़ा सम्मान था।
सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कुमार अजय ने बताया कि जिला प्रशासन तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई यह प्रदर्शनी 17 नवंबर तक सवेरे 10 बजे से शाम 6 बजे तक आमजन के निःशुल्क अवलोकनार्थ खुली रहेगी। इस दौरान पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ जगदीशप्रसाद, डॉ निरंजन चिरानियां, प्रोग्रामर नरेश टुहानिया, आईसीडीएस डीडी संजय कुमार, गल्र्स बागला विद्यालय की रमा शर्मा, शशि शक्तावत, दीपक कपिला, सोहन धायल, एसएलओ महेंद्र सैनी, कमल शर्मा, सीताराम जांगिड़, जसवंत सिंह, रामचंद्र, विक्रम सिंह, विनोद कुमार, बजरंग लाल मीणा, संजय गोयल, तेजपाल, अजय, विनीता कुमारी, प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में अधिकारी,कर्मचारी, विद्यार्थी एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here