थानाधिकारी बिमला बुडानिया के नेतृत्व में पुलिस टीम की कार्रवाई , अलग-अलग गांवों से पकड़े गए चार वारंटी
झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी वारंटों में वांछित चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी झुंझुनूं शहर गोपाल सिंह ढाका के निकट सुपरविजन में सदर थानाधिकारी बिमला बुडानिया पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सुभाष पुत्र पालाराम निवासी पुरा की ढाणी, महेश कुमार पुत्र मुलचन्द (50) निवासी अजाड़ी कलां, राकेश कुमार पुत्र रामकुमार (48) निवासी अजाड़ी खुर्द तथा सुमेर सिंह पुत्र नौरंगराम निवासी खाजपुरा नया, हाल आबाद अणगासर शामिल हैं। चारों आरोपी गिरफ्तारी वारंटों में वांछित थे। कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में सदर थानाधिकारी बिमला बुडानिया के साथ सहायक उपनिरीक्षक सुनील कुमार, किशन सिंह एवं नन्दलाल तथा कांस्टेबल रोहिताश , सत्येन्द्र और दिनेश कुमार शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में जिलेभर में वांछित अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सदर थाना पुलिस की इस कार्रवाई में थानाधिकारी बिमला बुडानिया के नेतृत्व में गठित टीम की सक्रिय भूमिका रही।
















