विभिन्न व्यवसायों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए
देसूरी।पाली । प्रहलाद सिंह
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) देसूरी में कौशल दीक्षांत समारोह-2026 का आयोजन किया गया। संस्थान अधीक्षक चिमना राम पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह की अध्यक्षता डॉ. नथाराम चौधरी ने की।
संस्थान के राजेंद्र माली ने बताया कि समारोह में प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया गया। संस्थान एवं विभिन्न व्यवसायों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। वहीं, अन्य प्रशिक्षणार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संस्थान के ब्रांड एंबेसडर मुकेश कुमार को भी स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. नथाराम चौधरी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे परिश्रम, अनुशासन और कौशल को अपने जीवन का लक्ष्य बनाएं। मेहनत और ईमानदारी से किया गया कार्य ही भविष्य में सफलता दिलाता है।
समारोह में राजकीय अस्पताल से नवीन शर्मा, संस्थान के कैलाश कुमार चौहान, खुशबू वैष्णव, पूजा बाई, ललिता, पिंटू कुमार सहित संस्थान का समस्त स्टाफ, अभिभावक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अंत में राजेंद्र माली ने सभी अतिथियों एवं प्रशिक्षणार्थियों का आभार व्यक्त किया।


















