Advertisement
Home राजस्थान पाली रणकपुर घाट में ब्रेक फेल से जीप पलटी, 9 घायल

रणकपुर घाट में ब्रेक फेल से जीप पलटी, 9 घायल

रणकपुर घाट में ब्रेक फेल होने से पलटी जीप और हादसे में घायल लोग

मालगढ़ चौकी के पास हुआ हादसा, घायलों को दो एंबुलेंस से सादड़ी अस्पताल पहुंचाया गया

प्रहलादसिंह | पाली

पाली। देसूरी-रणकपुर घाट सेक्शन में सोमवार को ब्रेक फेल होने से एक जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा मालगढ़ चौकी के पास हुआ। जीप में पिपला गांव के 8-9 लोग सवार थे, जो सायरा से पिपला जा रहे थे। हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार घाट क्षेत्र में अचानक जीप के ब्रेक फेल हो गए। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और जीप सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जीप में फंसे घायलों को बाहर निकाला और सादड़ी अस्पताल को सूचना दी।

सूचना मिलने पर सादड़ी सीएचसी से दो एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सादड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर असलम खान, नर्सिंग अधिकारी मनोहर जोशी और चतराराम देवासी सहित चिकित्सा स्टाफ ने घायलों का उपचार किया। कुछ घायलों को गंभीर चोटें आने के कारण निगरानी में रखा गया है।

हादसे में ये लोग हुए घायल

घायलों में भूरी पत्नी मोडाराम (23), महेश पुत्र प्रकाश (10), बसु पत्नी बदराम (35), लाला राम पुत्र निंबाराम (25), रेखा पत्नी मोहनलाल (28), अम्बिया पुत्री निंबाराम (25), दीपा पत्नी मोहनलाल (55), काली पत्नी नारायणलाल (35) और फगनू पत्नी केसाराम (60) शामिल हैं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव में मदद की, जिसके चलते घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।

Advertisement