मलसीसर में एनआई एक्ट का वारंटी, महिला थाना पुलिस ने अहमदाबाद से स्थायी वारंटी दबोचा; धनूरी में दो साल से फरार और मण्ड्रेला में मारपीट के मामले का वारंटी गिरफ्तार
झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में झुंझुनूं जिला पुलिस ने न्यायालयों से जारी वारंटों की पालना को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में एनआई एक्ट, स्थायी गिरफ्तारी वारंट, पारिवारिक न्यायालय के स्थायी वारंट तथा मारपीट के प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें एक वारंटी करीब दो साल से फरार चल रहा था, जबकि महिला थाना पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को अहमदाबाद (गुजरात) से गिरफ्तार किया।
मलसीसर में एनआई एक्ट का वारंटी गिरफ्तार
मलसीसर थाना पुलिस ने विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट प्रकरण) न्यायालय झुंझुनूं में चल रहे रतिराम बनाम सांवरमल, प्रकरण संख्या 566/2024 में जारी गिरफ्तारी वारंट की पालना करते हुए सांवरमल पुत्र गोविंद, उम्र 51 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 19 मलसीसर को गिरफ्तार किया। कार्रवाई थानाधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में अशोक कुमार एएसआई, कृष्ण कुमार कांस्टेबल , राकेश कुमार कांस्टेबल तथा विनोद आरटी कांस्टेबल शामिल रहे।
अहमदाबाद से स्थायी वारंटी इमरान गिरफ्तार
महिला पुलिस थाना झुंझुनूं ने न्यायिक मजिस्ट्रेट झुंझुनूं द्वारा जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट में वांछित इमरान पुत्र गुलाब नबी उर्फ गुलाम भाई, निवासी पीपली चौक झुंझुनूं, हाल निवासी मदीन अपार्टमेंट, दानिलिमडा, अहमदाबाद, गुजरात को 22 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई थानाधिकारी अभिलाषा, उप निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में दर्शना एचसी , बबीता एचसी , आशीष चौधरी कांस्टेबल तथा रजत कांस्टेबल शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में कांस्टेबल रजत का विशेष योगदान रहा।
दो साल से फरार भवानीसिंह भी पुलिस के हत्थे चढ़ा
धनूरी थाना पुलिस ने पारिवारिक न्यायालय चूरू द्वारा जारी स्थायी वारंट की पालना करते हुए करीब दो साल से फरार वारंटी भवानीसिंह उर्फ विजेन्द्रसिंह पुत्र प्रीतम सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी रिजाणी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार जमुना उर्फ जानवी बनाम विजेन्द्र सिंह, मुकदमा नंबर 124/2024 में पारिवारिक न्यायालय चूरू की ओर से स्थायी वारंट जारी किया गया था। कार्रवाई थानाधिकारी कंचन, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में की गई। टीम में सुनील कुमार एचसी, सोहनलाल कांस्टेबल तथा अजीतसिंह कांस्टेबल 1396 शामिल रहे।
मारपीट के प्रकरण में रोहिताश गिरफ्तार
मण्ड्रेला थाना पुलिस ने मारपीट के प्रकरण में न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय पिलानी से जारी गिरफ्तारी वारंट की पालना करते हुए रोहिताश पुत्र रामूराम, उम्र 50 वर्ष, निवासी मनफरा थाना मण्ड्रेला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सरकार बनाम रोहिताश, प्रकरण संख्या 492/2020 में गिरफ्तारी वारंट जारी था। कार्रवाई थानाधिकारी कैलाशचन्द, उप निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में रघुवीर सिंह एएसआई, सुनील कुमार कांस्टेबल तथा योगेन्द्र कांस्टेबल शामिल रहे।
एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में चार थाना क्षेत्रों में कार्रवाई
चारों कार्रवाइयां एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में हुईं। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत का मार्गदर्शन रहा। संबंधित मामलों में झुंझुनूं ग्रामीण वृताधिकारी नरेश कुमार , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फूलचंद मीणा तथा चिड़ावा वृताधिकारी गौरव गुर्जर के सुपरविजन में थाना स्तर पर गठित टीमों ने वारंटियों की गिरफ्तारी की। एक ही दिन में चार अलग-अलग मामलों में वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी को जिला पुलिस की वारंट तामील कार्रवाई के तहत अहम कार्रवाई माना जा रहा है।














