खेतड़ी-बुहाना पुलिस की दोहरी कार्रवाई, फरार स्थाई वारंटी मुकेश और राजपाल गिरफ्तार; न्यायालय में पेश
खेतड़ी/बुहाना। झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
जिले में फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर झुंझुनूं जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में पुलिस ने धरपकड़ अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत खेतड़ी और बुहाना थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो फरार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।
खेतड़ी में 2023 के प्रकरण में वांछित मुकेश गिरफ्तार
सपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय झुंझुनूं देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन एवं वृत्त खेतड़ी के पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्र कुमार बुरडक के सुपरविजन में थानाधिकारी बुद्धिप्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खेतड़ी के न्यायालय द्वारा प्रकरण संख्या 714/2023 में जारी स्थाई वारंट में वांछित मुकेश पुत्र मुखराम (35) निवासी माधोगढ़, थाना बबाई, जिला झुंझुनूं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी बुद्धिप्रसाद पु.नि., मनोज कुमार एचसी , रमेश कुमार कानि. एवं हेमन्त आरटी शामिल रहे।
बुहाना पुलिस ने 2018 के प्रकरण में राजपाल को दबोचा
इसी क्रम में एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में बुहाना थाना पुलिस ने भी स्थाई वारंटी के खिलाफ कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृत्त बुहाना की पुलिस उप अधीक्षक मंजु चौहान के सुपरविजन में थानाधिकारी राम मनोहर के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रकरण संख्या 111/2018 में न्यायिक मजिस्ट्रेट बुहाना के न्यायालय से जारी स्थाई वारंट में वांछित राजपाल पुत्र सम्पतराम, जाति अहिर, उम्र 43 वर्ष, निवासी ढाणी बरजी, तन बडबर को गिरफ्तार किया। आरोपी को भी न्यायालय में पेश किया गया। बुहाना पुलिस की कार्रवाई में थानाधिकारी राम मनोहर पु.नि., सज्जन सिंह मीणा एएसआई, रतन सिंह कानि. तथा लालचंद कानि. शामिल रहे।
एसपी के निर्देशन में लगातार कार्रवाई
जिलें में न्यायालयों से जारी स्थाई वारंटों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से थाना स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में हुई इन दोनों कार्रवाइयों में खेतड़ी और बुहाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में वांछित स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।













