मलसीसर। झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
एनआई एक्ट के प्रकरण में न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में वांछित चल रहे आरोपी सांवरमल पुत्र गोविंद, उम्र 51 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 19, मलसीसर को मलसीसर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट प्रकरण), न्यायालय झुंझुनूं से जारी गिरफ्तारी वारंट की पालना में की। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी झुंझुनूं ग्रामीण नरेश कुमार के सुपरविजन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सांवरमल रतिराम बनाम सांवरमल प्रकरण संख्या 566/2024 में न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट में वांछित था। वारंट की तामील करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई करने वाली टीम में डॉ. महेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल कृष्ण कुमार , कांस्टेबल राकेश कुमार तथा आरटी कांस्टेबल विनोद कुमार पुलिस थाना मलसीसर शामिल रहे। पुलिस थाना मलसीसर की इस कार्रवाई से न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील को लेकर पुलिस की सक्रियता सामने आई है।
















