Advertisement
Home राजस्थान चूरू चूरू रेलवे स्टेशन पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान, नुक्कड़ नाटक से जागरूकता

चूरू रेलवे स्टेशन पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान, नुक्कड़ नाटक से जागरूकता

चूरू रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते कलाकार

चूरू । मनीष सैनी
अखिल भारतीय स्तर पर चलाए जा रहे महाअभियान ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अंतर्गत शुक्रवार को चूरू रेलवे स्टेशन पर एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक के माध्यम से स्टेशन पर उपस्थित लोगों और यात्रियों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें अपने आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने की प्रेरणा दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में रेलवे स्टेशन सुविधा प्रबंधक राकेश भाकर, हित निरीक्षक मोइनुद्दीन और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान स्टेशन के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे नुक्कड़ नाटक के कलाकार चेतना सोनी, सूर्यप्रकाश नायक, प्रताप शर्मा, ज्योति सैनी और मानवी सेवी। इन कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय और प्रभावी संवादों के जरिए यात्रियों को कचरा हमेशा डस्टबिन में डालने, प्लास्टिक का उपयोग न करने और रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। इस अभियान में स्काउट गाइड्स ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्टेशन पर मौजूद बड़ी संख्या में रेल यात्रियों और उपस्थित जनसमुदाय ने नुक्कड़ नाटक के मंचन की जमकर प्रशंसा की। यात्रियों ने कलाकारों के इस अनूठे प्रयास को बेहद सराहनीय और प्रेरणादायक बताया तथा स्वयं भी स्टेशन और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Advertisement