Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ एनपीएस स्कूल में विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

एनपीएस स्कूल में विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

राष्ट्रीय युवक परिषद के अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को शिक्षा और खेल से जुड़ने का संदेश

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
राष्ट्रीय युवक परिषद हनुमानगढ़ की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्त हनुमानगढ़ अभियान के तहत एनपीएस स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।राष्ट्रीय युवक परिषद जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि परिवार और पूरे समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशे का सेवन नहीं करने, नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक रहने तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।राष्ट्रीय युवक परिषद सदस्य रामलाल कावलिया ने विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आगामी दिनों में शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement