तीज के रंग में रंगा अग्रसेन नगर, महिलाओं ने निभाई सनातनी परंपराएं

ए ब्लॉक पार्क में महिला मंडल ने मनाया तीज महोत्सव, संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का दिया संदेश

चूरू। अग्रसेन नगर ए ब्लॉक स्थित पार्क में महिला मंडल की ओर से तीज महोत्सव उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। बाला राठौड़ के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न सनातनी परंपराओं का विधिवत निर्वहन किया।इस अवसर पर बाला राठौड़ ने कहा कि सनातन संस्कृति बहुआयामी और समृद्ध परंपराओं से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति की पहचान सदियों से चली आ रही परंपराओं में निहित है और इनका संरक्षण एवं पालन करके ही आने वाली पीढ़ियों तक सनातन संस्कृति की विरासत को पहुंचाया जा सकता है।तीज महोत्सव के दौरान महिलाओं एवं युवतियों में खासा उत्साह नजर आया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित कार्यक्रम ने महिलाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर दिया।कार्यक्रम में सरिता शर्मा, पुष्पा दर्जी, अनिता तंवर, सुनीता, सुमन पारीक, ललिता दाधीच, आशा कंवर, भारती, नीलम, पूनम, ऋतु, सुमित्रा, विलास, एकता, चांदनी सहित अनेक महिलाएं एवं युवतियां उपस्थित रहीं।

फाटक गौशाला में हरियाली तीज पर भजन संध्या का भव्य आयोजन