निकाय-पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस ओबीसी विभाग ने कसी कमर

Screenshot

जयपुर में प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में बनी चुनावी रणनीति, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, झुंझुनूं की राजनीतिक परिस्थितियों और जनसमस्याओं पर प्रदेश नेतृत्व से हुई विस्तृत चर्चा

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर राजस्थान कांग्रेस ओबीसी विभाग ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पीसीसी मुख्यालय स्थित इंदिरा भवन, जयपुर में राजस्थान कांग्रेस ओबीसी विभाग की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा ओबीसी समाज की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में एआईसीसी ओबीसी विभाग की ओर से नियुक्त प्रभारीगण, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, राजस्थान कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव सहित ओबीसी विभाग के संभाग प्रभारी एवं विभिन्न जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

झुंझुनूं की जमीनी सियासत पर हुई चर्चा

झुंझुनूं जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष संतोष सैनी ने बताया कि बैठक में झुंझुनूं जिले में आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर संगठन की तैयारियों, क्षेत्रवार राजनीतिक परिस्थितियों, स्थानीय जनसमस्याओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर प्रदेश नेतृत्व के साथ विस्तृत चर्चा की गई। सैनी ने प्रदेश नेतृत्व को जिले की जमीनी राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत कराते हुए संगठन की वर्तमान स्थिति एवं आगामी चुनावों को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनावों को देखते हुए ओबीसी कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के साथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देकर बूथ स्तर तक प्रभावी नेटवर्क तैयार करने की दिशा में काम किया जा रहा है। बैठक में ओबीसी कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने तथा स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से जनता के बीच उठाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही ओबीसी समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने और चुनावी गतिविधियों में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी रणनीति पर चर्चा हुई। सैनी ने कहा कि आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता के साथ जनता के बीच पहुंचकर स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाना होगा। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के आधार पर चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में झुंझुनूं जिले से राष्ट्रीय ओबीसी विभाग महिला विंग की कार्यकारिणी सदस्य सरिता चौधरी, अंकलेश जाखड़, कृष्ण खटाना, अनिल बोहरा, प्रदेश सचिव मुकेश सैनी, चिड़ावा ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष भांबू, सोशल मीडिया प्रभारी शोहेल चौहान, डॉ. मुकेश बागड़ी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने, ओबीसी समाज की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament

चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार