20-25 लोगों के साथ एकराय होकर घर के गेट के सामने दीवार बनाने का आरोप, विरोध करने पर परिवार से मारपीट व तोड़फोड़, पूर्व में तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

नवलगढ़।झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और गेट-खिड़की बंद करने के मामले में नवलगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी विजयपाल पुत्र कजोड़मल (29), निवासी घोराणी जोहड़ी, वार्ड नंबर 3, नवलगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में घटना के दौरान प्रयुक्त बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की है। प्रकरण में तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।पुलिस के अनुसार, परिवादिया ने रिपोर्ट देकर बताया था कि पड़ोसी सीताराम जांगिड़, रामचन्द्र काजला, मूलचन्द जाट सहित 20-25 अन्य लोग एकराय होकर उसके घर के गेट के सामने अवैध रूप से दीवार का निर्माण करने लगे। परिवार की ओर से इसका विरोध करने पर आरोपियों द्वारा परिवादिया, उसके पति, पुत्र, पुत्री एवं सास के साथ लाठी-सरियों से मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने तथा कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया गया। मारपीट में परिवार के सदस्यों को चोटें भी आईं। परिवादिया के मुताबिक, आरोपियों ने घर के गेट एवं खिड़की को दीवार बनाकर बंद कर दिया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना नवलगढ़ में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोहित कुमार, रोहिताश एवं महेन्द्र सिंह को पूर्व में 31 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर लिया था। अनुसंधान के दौरान प्रकरण में वांछित शेष आरोपी विजयपाल को पुलिस टीम ने डिटेन किया और पूछताछ एवं अनुसंधान के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय झुंझुनूं देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी नवलगढ़ सुगन सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की। कार्रवाई करने वाली टीम में अजय सिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना नवलगढ़, ताराचन्द यादव उ.नि., आलमगीर स. उ.नि., राजसिंह एचसी , सुरेन्द्र सिंह कानि तथा संदीप कानि. शामिल रहे। पुलिस का अनुसंधान प्रकरण में जारी है।
तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament
चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार










