बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को पदक, प्रमाण पत्र व शील्ड देकर किया सम्मानित
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

हनुमानगढ़।हिमांशु मिड्ढा
भारतीय खेल मंत्रालय की ओर से महिला उत्थान एवं बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई अस्मिता खेलो इंडिया सॉफ्ट टेनिस लीग प्रतियोगिता का आयोजन हनुमानगढ़ में किया गया। राजस्थान सॉफ्ट टेनिस संघ एवं विरासत विद्यापीठ के संयुक्त के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता जिला क्लब स्पोर्ट्स टेनिस एकेडमी स्थित स्पार्टन टेनिस एकेडमी हनुमानगढ़ में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के अंडर-18 वर्ग में गीतांशु बागोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूनक द्वितीय, हिमानी तृतीय तथा चेतना चतुर्थ स्थान पर रहीं। अंडर-15 वर्ग में अनन्या शर्मा ने स्वर्ण पदक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिगीसा ने द्वितीय, यशस्वी ने तृतीय तथा राधिका ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। इसी प्रकार अंडर-18 प्लस वर्ग में मनीषा कंवर ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सारिका द्वितीय, भूमि तृतीय तथा प्रिया चतुर्थ स्थान पर रहीं।प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए टी-शर्ट, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता साइकिलिंग संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मदनलाल सुथार ने की। समारोह में ग्लोबल अस्पताल से संदीप भाक, राजस्थान सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के सचिव अरविंद टिब्बीवाल तथा संरक्षक आईपी टिक्कीवाल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।समापन समारोह में डॉ. नवरत्न शर्मा एवं डॉ. संदीप भाकर ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं सरिता बागोरिया एवं ललिता रानी शर्मा ने खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों का राजेश कुमार बागोरिया ने माला पहनाकर अभिनंदन किया।कार्यक्रम का मंच संचालन रामकुमार भाटिया एवं पीटीआई गुरचरण सिंह ने किया। इस अवसर पर मदनलाल सुथार, संदीप भाक, नवरत्न शर्मा, डॉ. संदीप भाकर एवं संरक्षक आईपी टिक्कीवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बालिकाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को जिला एवं राज्य स्तर के बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिलता है।उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से बालिकाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। अभिभावकों और समाज को भी बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।कार्यक्रम में पीटीआई योगिता वर्मा, अध्यापिका स्नेहलता वर्मा, हरीश शर्मा, पीटीआई गुरजीत सिंह, पीटीआई गुरचरण सिंह, मोनू लूणा, अजय, विनोद नेहरा, ललिता रानी, सरिता बागोरिया, कोच कुलदीप, कोच राहुल शीला, तीर्थ सिंह राजपूत सहित अन्य खेलप्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
CHURU प्रीमियर लीग-3 का धमाकेदार आगाज 🏏 | तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament
चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार













