ग्रामीणों ने स्टाफ को स्कूल के अंदर किया बंद, शिक्षक रविंद्र कम्बोज का तबादला रद्द करने की मांग; आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


श्रीगंगानगर। मनजीत सिंह
श्रीकरणपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 56F के राजकीय विद्यालय में शिक्षक रविंद्र कम्बोज के तबादले को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कई दिनों से चल रहे विरोध के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और विद्यार्थी विद्यालय परिसर पहुंचे और मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान विद्यालय में मौजूद शिक्षक एवं अन्य स्टाफ अंदर ही रह गया, जबकि ग्रामीणों ने बाहर नारेबाजी करते हुए तबादला आदेश रद्द करने की मांग की।
14 दिन आंदोलन के बाद भी नहीं हुआ स्थायी समाधान

ग्रामीणों के अनुसार शिक्षक रविंद्र कम्बोज के तबादले के विरोध में करीब 14 दिनों तक आंदोलन किया गया था। इसके बाद एक दिन सांकेतिक रूप से भारतमाला हाईवे-911 जाम भी किया गया। आंदोलन के बाद प्रशासन ने 31 जुलाई तक रविंद्र कम्बोज को 56F विद्यालय में डेपुटेशन पर लगाने के आदेश जारी किए थे।ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि डेपुटेशन के बाद शिक्षक का स्थायी तबादला भी रद्द कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके चलते ग्रामीणों में फिर से रोष बढ़ गया।
ग्रामीण बोले—तबादले से प्रभावित होगी पढ़ाई
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि रविंद्र कम्बोज के विद्यालय में कार्यरत रहने के दौरान बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ गांव की शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिली है। ग्रामीणों का दावा है कि उनके स्थानांतरण से विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होगी।ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक शिक्षक का तबादला स्थायी रूप से रद्द नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
प्रशासन से वार्ता नहीं होने पर बढ़ा आक्रोश
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में तालाबंदी की सूचना के बावजूद शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और न ही आंदोलनकारियों से बातचीत की गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने वार्ता नहीं की तो आंदोलन और उग्र हो सकता है।वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शिक्षक का स्थानांतरण राज्य स्तरीय प्रक्रिया के तहत हुआ है और डेपुटेशन के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद ग्रामीण स्थायी समाधान की मांग पर अड़े हुए हैं।फिलहाल विद्यालय में तालाबंदी के चलते स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और ग्रामीण शिक्षक का तबादला रद्द होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।
प्राइवेट बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाने की मांग, पांचवें दिन भी बसों के पहिए थमे
चूरू में ABVP का प्रदर्शन | छात्रसंघ चुनाव बहाली और छात्रावास शुरू करने की मांग, 3 दिन का अल्टीमेटम












