Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं अग्निकांड से बचाव के लिए निजी अस्पताल होंगे हाईटेक, आईएचआईपी फायर सेफ्टी...

अग्निकांड से बचाव के लिए निजी अस्पताल होंगे हाईटेक, आईएचआईपी फायर सेफ्टी मॉड्यूल का दिया प्रशिक्षण

झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

झुंझुनूं । जिले के निजी अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा और अग्नि दुर्घटनाओं से प्रभावी बचाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय सभागार में आईएचआईपी फायर सेफ्टी मॉड्यूल पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया। प्रशिक्षण में चयनित निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों को आधुनिक फायर सेफ्टी मानकों, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी गई।सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले के निजी अस्पतालों में फायर सेफ्टी मानकों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा मरीजों, परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का समय-समय पर परीक्षण और पालन बेहद जरूरी है। प्रशिक्षण के दौरान नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमएचओ (एफडब्ल्यू) डॉ. अरूण अग्रवाल ने अस्पतालों में आग लगने की संभावित घटनाओं की रोकथाम, आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया, फायर सेफ्टी उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग तथा आईएचआईपी फायर सेफ्टी मॉड्यूल के संचालन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि किसी भी अग्नि दुर्घटना के दौरान घबराने के बजाय निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तत्काल कार्रवाई करना ही जनहानि को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है। प्रशिक्षण में अस्पतालों में लागू किए जाने वाले सुरक्षा मानकों, जोखिम प्रबंधन, आपदा तैयारी और अग्नि सुरक्षा से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विभाग ने विश्वास जताया कि इस पहल से जिले के निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच 

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News

 

Advertisement