Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं 13 साल से फरार 5 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार

13 साल से फरार 5 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार

झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

उदयपुरवाटी पुलिस की बड़ी सफलता, 2013 की तिजोरी चोरी के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर दबोचा आरोपी

उदयपुरवाटी। झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
उदयपुरवाटी थाना पुलिस ने 13 वर्ष पुराने नकबजनी के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रूपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उसे रविवार को नीमकाथाना कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत तथा वृताधिकारी नवलगढ़ सुगन सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, 2 जून 2013 को परिवादिया कलावती देवी एवं संतोष देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1-2 जून 2013 की मध्यरात्रि अज्ञात चोर उनकी हवेली का ताला तोड़कर दो तिजोरियां चोरी कर ले गए। तिजोरियों में सोने-चांदी के आभूषण और नकदी रखी हुई थी। इस संबंध में उदयपुरवाटी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी महेश उर्फ बालम (55) पुत्र रामेश्वर, निवासी नयाबास, थाना कोतवाली नीमकाथाना, जिला सीकर की तलाश की गई, लेकिन उसके लगातार फरार रहने पर पुलिस ने उस पर 5 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। रविवार को पुलिस टीम ने आरोपी को नीमकाथाना कारागृह से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से मामले में गहन पूछताछ कर रही है तथा अनुसंधान जारी है। कार्रवाई में शामिल टीम में थाना प्रभारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में उप निरीक्षक ओमप्रकाश, कांस्टेबल रमेश कुमार , महेन्द्र कुमार आरएसी तथा थानेश्वर ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement