खेतड़ी I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सिंघाना पंचायत समिति के गाड़ाखेड़ा में नवयुवक मंडल एवं ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गाड़ाखेड़ा रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने की, जबकि पूर्व विधायक सुभाष पूनियां, राजेश दहिया, विशंभर पूनियां, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. संदीप शास्त्री तथा पूर्व पंचायत समिति सदस्य विजेंद्र भास्कर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया। नवयुवक मंडल अध्यक्ष अजय भास्कर ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बड़ाऊ और आजाद क्लब सुल्तान के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ाऊ की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 50 रन बनाए। जवाब में आजाद क्लब सुल्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 4.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया। मैच में सोनू गढ़वाल एवं विक्की गोस्वामी ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र पायल ने किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लोकेश ढाका को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर अशोक यादव, पूर्व सरपंच कृष्ण यादव, सत्यवीर भास्कर, बिरजू सिंह राजपूत, प्रदीप भास्कर, बिल्लू भास्कर, प्यारेलाल धनखड़, पुरुषोत्तम यादव, अशोक पुजारी, महेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, मोनू भास्कर सहित नवयुवक मंडल के सदस्य सहित अनेक लोग मौजूद रहें I
गाड़ाखेड़ा में रात्रिकालीन प्रीमियर लीग का शुभारंभ, उद्धघाटन मैच में बड़ाऊ को हराकर आजाद क्लब सुल्तान ने दर्ज की जीत
Advertisement










