उत्कृष्ट प्रशासन और नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान, फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के प्रतिष्ठित सर्वे में बड़ी उपलब्धि, 800 जिलों के अधिकारियों के बीच बनाई खास जगह
झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
झुंझुनूं जिले के लिए गर्व और गौरव का बड़ा क्षण सामने आया है। फेम इंडिया एवं एशिया पोस्ट द्वारा किए गए राष्ट्रीय सर्वेक्षण में झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग को देश के शीर्ष 100 कलेक्टर्स की सूची में शामिल किया गया है। जिले में नवाचार आधारित प्रशासन, त्वरित निर्णय क्षमता, संवेदनशील कार्यशैली और प्रभावी जनसंपर्क के दम पर डॉ. गर्ग ने राष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण पहचान हासिल की है। देशभर के लगभग 800 जिलों में कार्यरत जिलाधिकारियों एवं जिला मजिस्ट्रेटों के कार्यों, नेतृत्व क्षमता और जनहित में किए गए प्रयासों का विस्तृत आकलन कर यह सूची तैयार की गई। विशेषज्ञों की राय, ग्राउंड रिपोर्ट्स, प्रशासनिक उपलब्धियों और मीडिया विश्लेषण के आधार पर उन अधिकारियों का चयन किया गया जिन्होंने अपने कार्यों से जनता के बीच विश्वास और प्रशासन में नई ऊर्जा पैदा की। फेम इंडिया और एशिया पोस्ट के अनुसार इस सर्वे में प्रशासनिक दक्षता, प्रभावी गवर्नेंस, दूरदर्शिता, नवाचार, जवाबदेही, संकट प्रबंधन, त्वरित निर्णय क्षमता, संवेदनशीलता, व्यवहार कुशलता, जनसंवाद और विकासोन्मुख सोच जैसे दस महत्वपूर्ण मानकों को आधार बनाया गया। इन सभी पैमानों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए डॉ. अरूण गर्ग ने अपनी अलग और प्रभावशाली पहचान बनाई। झुंझुनूं जिले में विकास कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनसुनवाई की प्रभावी व्यवस्था ने डॉ. गर्ग को जनता के बीच लोकप्रिय बनाया है। उनकी कार्यशैली को प्रशासनिक हलकों में भी सराहा जा रहा है।
राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा झुंझुनूं का मान
देश के प्रतिष्ठित प्रशासनिक सर्वे में झुंझुनूं जिले का नाम शामिल होना पूरे शेखावाटी क्षेत्र के लिए सम्मान की बात मानी जा रही है। जिलेभर में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और आमजन ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
15 वर्षों से विश्वसनीयता का प्रतीक बना हुआ है सर्वे
फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा वर्ष 2011 से लगातार यह राष्ट्रीय सर्वे कराया जा रहा है। पिछले 15 वर्षों में यह सर्वे देश के सबसे प्रतिष्ठित और विश्वसनीय प्रशासनिक आकलनों में अपनी अलग पहचान बना चुका है। इसमें उन जिलाधिकारियों को स्थान दिया जाता है जिन्होंने अपने कार्यकाल में जनहित, सुशासन और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हों।
घांघू जीण माता मंदिर चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार
एसपी ऑफिस के स्वागत कक्ष से अपहरण मामला, कोतवाली थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News
ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News
















