Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं दो दशक की निष्काम सेवा का सम्मान, राज्य स्तरीय योग सम्मेलन में...

दो दशक की निष्काम सेवा का सम्मान, राज्य स्तरीय योग सम्मेलन में झुंझुनूं के पवन कुमार हुए सम्मानित

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
पतंजलि योग समिति राजस्थान द्वारा कोटा में 24 से 26 मई तक आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर एवं राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में झुंझुनूं के पवन कुमार को योग एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और निष्काम योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी परमार्थ देव रहे। राज्य स्तरीय सम्मेलन में पतंजलि योग समिति राजस्थान के राज्य प्रभारी पवन कुमार को पिछले दो दशक से अधिक समय से योग के माध्यम से जनसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने पर सम्मान स्वरूप अभिनंदन किया गया। सम्मान प्राप्त करते ही सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा और उपस्थित योग साधकों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देकर उत्साहवर्धन किया।पवन कुमार लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में योग को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे नियमित रूप से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने तथा सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रति प्रेरित करते रहे हैं। उनके प्रयासों से अनेक लोग योग से जुड़कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर चुके हैं। पवन कुमार को सम्मान मिलने पर झुंझुनूं जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, योग साधकों एवं गणमान्य नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी सहित रामनिवास जिनोलिया, मनीराम खालिया, सम्पत बारूपाल, जितेंद्र टीबड़ा, संजय अग्रवाल, कमल मारू , सुभाष सोनी, महेंद्र सिंह चौधरी, शीशराम, सुनीता बेनीवाल, सावित्री चौधरी, रजनी बेनीवाल, सरिता, शकुंतला नेहरा, आकाश नेहरा, सावित्री सैनी, सुमित्रा खालिया, संतोष कंवर एवं विनोद पुजारी सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पवन कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Advertisement