केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, रफीक मंडेलिया बोले— छात्रों के भविष्य से हुआ खिलवाड़
चूरू । NEET पेपर लीक मामले को लेकर जयपुर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में चूरू से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के नेतृत्व में कांग्रेसजन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आह्वान पर भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान गोवर्मेंट हॉस्टल के पास प्रदर्शन कर रहे अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं।रफीक मंडेलिया ने कहा कि NEET पेपर लीक देश के लाखों अभ्यर्थियों के साथ हुआ विश्वासघात है, जिसकी कोई माफी नहीं हो सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला भाजपा सरकार की विफलता का प्रमाण है। उन्होंने मांग की कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को प्रतिबंधित किया जाए तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।जानकारी के अनुसार चूरू शहर ब्लॉक और देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से करीब 50 वाहनों में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह जयपुर के लिए रवाना हुए थे, जो देर शाम वापस चूरू लौटे।इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाजत खान, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर, एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान, नारायण बालान, सोहनलाल मेघवाल, हेमंत सिहाग, डॉ. प्यारेलाल दानोदिया, शेर खान मलकान, आरिफ रिसालदार, शिवकुमार शर्मा, नरपत रोलन, अनीश खान, शाहरुख खान, इस्माइल भाटी, आबिद खान, जयचंद मेघवाल, अज़ीज़ खान, अली मोहम्मद भाटी, बजरंग बजाड़, जंगशेर खान, असलम मॉयल, मुश्ताक पीथीसर, सलीम पीए, सुरेश कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।
रतनपुरा में पेयजल संकट पर RLP का बड़ा प्रदर्शन, 60 दिन में समाधान नहीं तो आर-पार की लड़ाई


















