Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं राणी सती दरबार में गूंजा अग्र बंधुओं का उत्साह

राणी सती दरबार में गूंजा अग्र बंधुओं का उत्साह

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल का भव्य स्वागत

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी चुनाव (2026-2031) में विजयी होकर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बने बसंत मित्तल का पूर्वी राजस्थान दौरे के दौरान झुंझुनूं के राणी सती दरबार में भव्य स्वागत किया गया। प्रांतीय इकाई के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पूर्वी राजस्थान प्रवास पर पहुंचे बसंत मित्तल ने अपने परिवार सहित शेखावाटी क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। उन्होंने मां शाकम्बरी धाम में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा राणी सती दादीजी के दरबार में धोक लगाकर देश, समाज एवं मानव कल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह एवं संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल ने पूर्वी राजस्थान के पदाधिकारियों से संवाद करते हुए संगठन की भावी योजनाओं और अपने विजन को साझा किया। करीब एक घंटे तक चली बैठक में समाजहित, संगठन विस्तार, युवा भागीदारी तथा सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को साथ लेकर संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में अग्रवाल सम्मेलन के युवा प्रदेश महामंत्री संदीप बजाज, झुंझुनूं जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर जालान, युवा जिलाध्यक्ष सीए लोकेश अग्रवाल, सीकर जिलाध्यक्ष अनिल तोदी, महिला इकाई अध्यक्ष मंजू झुनझुनवाला, अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं के अध्यक्ष गणेश हलवाई एवं सचिव राणासरिया के नेतृत्व में नीतेश केजरीवाल, संदीप केडिया, प्रमोद केडिया, मनोज मोदी, अभिषेक मुरारका, दीपक केडिया, मोहित अग्रवाल, देवकीनंदन तुलस्यान, प्रमोद खंडेलिया, नवरत्न झुंझुनूवाला, जुगल मोदी, सुरेंद्र केडिया, श्रवण गोयनका, संतोष जालान, संगीता ढेढ़िया, सरिता सिंघानिया सहित बड़ी संख्या में अग्र बंधु उपस्थित रहे। वहीं अग्रवाल समाज लक्ष्मणगढ़ के अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी विमल चिरानिया, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला, प्रदेश मंत्री राजेश जाजोदिया, नंदकिशोर काबरा एवं सुभाष मित्तल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।समारोह के दौरान समाजजनों ने विश्वास जताया कि बसंत मित्तल के नेतृत्व में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन संगठनात्मक मजबूती के साथ समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा I

रतनपुरा में पेयजल संकट पर RLP का बड़ा प्रदर्शन, 60 दिन में समाधान नहीं तो आर-पार की लड़ाई

 

Advertisement