Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा समेत 14 पर एफआईआर दर्ज , दरगाह हांडी...

पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा समेत 14 पर एफआईआर दर्ज , दरगाह हांडी शाह की वक्फ संपत्ति पर बवाल, तोड़फोड़ और महिलाओं से अभद्रता के आरोप

झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

धार्मिक स्थल की दीवार ढहाने, घर में घुसकर उत्पात मचाने और सामान तोड़ने का आरोप; पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया मामला

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
शहर के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल दरगाह हांडी शाह की वक्फ संपत्ति को लेकर उपजे विवाद ने शुक्रवार देर रात गंभीर रूप ले लिया। मामले में कोतवाली थाने में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा सहित 14 नामजद और 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना को गंभीर मानते हुए जांच शुरू कर दी है तथा क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। दरगाह के सेवक मोहम्मद शरीफ की ओर से दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि शुक्रवार शाम करीब 8 बजे पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग हाथों में कस्सी, फावड़े और अन्य हथियार लेकर दरगाह परिसर में पहुंचे। आरोप है कि भीड़ ने वक्फ बोर्ड द्वारा निर्मित सुरक्षा दीवार को ढहा दिया और परिसर में जमकर तोड़फोड़ की।

महिलाओं से अभद्रता और लूटपाट के आरोप

रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा उनकी लज्जा भंग करने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि दुकान में रखी साइकिलों और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया गया तथा कुछ सामान लूट लिया गया। घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पहले हटाया गया था अतिक्रमण

उल्लेखनीय है कि 4 फरवरी 2026 को प्रशासन ने दरगाह हांडी शाह की वक्फ भूमि पर अवैध अतिक्रमण बताते हुए कुछ दुकानों को हटवाया था। इसके बाद जिला वक्फ कमेटी की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चारदीवारी का निर्माण करवाया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी कार्रवाई के बाद से कुछ प्रभावशाली लोग लगातार विरोध कर रहे थे और दरगाह से जुड़े लोगों को धमकियां दी जा रही थीं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

कोतवाली पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस ), वक्फ अधिनियम तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस रिपोर्ट में मोहम्मद अली, आबिद, आयुब, लियाकत रंगरेज, यूनुस उर्फ मुंशी, साजिद, सलीम, फरियाद और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

इलाके में पुलिस अलर्ट

घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। संवेदनशील इलाके में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। प्रार्थी मोहम्मद शरीफ ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक में भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला 🔥 मंडेलिया हाउस में बड़ा मंथन

जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड

 

Advertisement