अंकुश कुलहरी और शिवम लाम्बा राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम, झुंझुनूं का बढ़ाया मान
झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
जिले के लिए गौरव की बात है कि प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल (डिफेंस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल) के दो प्रतिभाशाली छात्रों का भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई ) अरूणाचल प्रदेश, नाहरलगुन के लिए तायक्वोंडो में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है तथा खेल जगत में भी उत्साह की लहर दौड़ गई है। चयनित खिलाड़ियों में अंकुश कुलहरी, पुत्र नेमीचंद कुलहरी निवासी चंद्रपुरा तथा शिवम लाम्बा, पुत्र विजेंद्र लाम्बा निवासी उदावास शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन, अनुशासन और कठिन परिश्रम के दम पर यह राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे झुंझुनूं जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को निखारने में भी लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहा है। खिलाड़ियों की इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. जी.एल. कालेर एवं संस्थान निदेशक निर्मल कालेर ने चयनित खिलाड़ियों और उनके कोच को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। आने वाले समय में भी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। विद्यालय के तायक्वोंडो कोच भवानी शंकर के मार्गदर्शन में दोनों खिलाड़ियों ने लगातार कठोर अभ्यास किया। उनकी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि आज उन्हें भारतीय खेल प्राधिकरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के लिए चयनित होने का अवसर मिला है। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी सहित विद्यालय स्टाफ ने दोनों खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक में भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला 🔥 मंडेलिया हाउस में बड़ा मंथन
जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड















