चारदीवारी व पानी की कोई व्यवस्था नहीं, आनन फानन में कर दिया नए भवन में स्थानांतरित
सिंघाना I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सिंघाना के सामुदायिक अस्पताल को नए भवन में संचालित तो कर दिया गया, लेकिन यहां अब भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। अस्पताल परिसर में चारदीवारी नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है, वहीं पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की ओर से सिंघाना के सामुदायिक अस्पताल के लिए औद्योगिक क्षेत्र के पास नया भवन बनाया है। अस्पताल के अभी तक चार दिवारी व पानी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। वर्तमान में अस्पताल मुख्य बाजार स्थित धर्मशाला में संचालित किया जा रहा था, जहां भीड़भाड़ अधिक होने के कारण व अस्पताल परिसर में विस्तार नहीं होने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नया भवन बनने के बाद भी अस्पताल में आने वाले लोगों को बेहतर उपचार के साथ सुविधाओं का दर्द भी मिल रहा है। बुहाना प्रधान हरिकृष्ण यादव, पालिका अध्यक्ष विजय कुमार पांडे का कहना है कि अस्पताल को आनन-फानन में नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया, जबकि भवन में कई जरूरी कार्य अधूरे पड़े हैं। अस्पताल परिसर खुला होने के कारण आवारा पशु भी अंदर तक पहुंच जाते हैं, जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। रात के समय सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। वहीं पानी की कमी के चलते अस्पताल में भर्ती मरीजों, स्टाफ और आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बाहर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग ने बिना पर्याप्त तैयारियों के अस्पताल संचालन शुरू कर दिया।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से जल्द चारदीवारी निर्माण, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं, ऐसे में सुविधाओं की कमी गंभीर समस्या बनती जा रही है।
अस्पताल के ने भवन में चोरी होने के बाद भी सुरक्षा भगवान भरोसे
रिको एरिया में राज्य सरकार द्वारा अस्पताल का नया भवन बनाएं जाने के बाद भी सुरक्षा के कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। मार्च माह में अज्ञात लोगों ने सीएचसी भवन में घुसकर कमरों के ताले तोड़कर बिजली के बोर्ड, एमसीबी, वायरिंग एवं अन्य फिटिंग्स को चोरी कर ले गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना से न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, बल्कि स्वास्थ्य केंद्र के सुचारू संचालन पर भी असर पड़ने की आशंका है, चोरों ने सीएचसी भवन में तोडफोड़ व चोरी की वारदात की घटना को अंजाम दिया था। इसके बावजूद भी चारदीवारी का निर्माण न करवाया गया। अस्पताल भवन पहाड़ी से सटा हुआ है तथा उसके पास जंगली एरिया भी है।
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड
रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर
चूरू में BJP की जीत का जश्न, गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई















