सीकेआरडीएम अस्पताल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल आयोजित

Screenshot

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सीकेआरडीएम अस्पताल में गुरुवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत व्यापक फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का परीक्षण किया गया तथा मरीजों, कर्मचारियों और आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल परिसर में स्थापित अग्निशामक यंत्रों की कार्यक्षमता और तत्परता की जांच की गई। साथ ही इलेक्ट्रिक उपकरणों एवं संबंधित सुरक्षा प्रणालियों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन का परीक्षण किया गया। ड्रिल के तहत आपातकालीन निकासी अभ्यास भी किया गया, जिसमें मरीजों, अस्पताल स्टाफ और परिचारकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अस्पताल की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम के निर्देशन में मरीजों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से बाहर निकाला गया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने आग जैसी आपात स्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई की क्षमता का प्रदर्शन किया। अस्पताल प्रशासन ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी विभागों, कर्मचारियों एवं स्थानीय आपातकालीन अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। प्रशासन ने कहा कि नियमित अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों से किसी भी आपदा की स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सकता है तथा अस्पताल परिसर को सुरक्षित बनाए रखा जा सकता है। अग्नि सुरक्षा टीम, अस्पताल कर्मियों एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आयोजित यह मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड

रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर

चूरू में BJP की जीत का जश्न,  गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई