श्रीहनुमानगढ़ी में गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाकर दी शुभकामनाएं
चूरू। विधायक हरलाल सहारण के जन्मदिन के अवसर पर पंचायत समिति चूरू के मंत्रालय कर्मचारियों द्वारा गौ सेवा का सराहनीय कार्य किया गया।इस दौरान कर्मचारियों ने श्रीहनुमानगढ़ी पहुंचकर गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया तथा उनकी सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों ने विधायक के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर कनक राज कस्वा, विकास कुमार कोठारी, लोकेश कुमार फगेडिया, नवनीत चौधरी, फूलसिंह, सुमित कुमार सिहाग, अनिल कुमार राव, मनोहर सिंह, हिम्मत सिंह, सुनील कुमार सिहाग एवं अनंत कुमार शर्मा सहित पंचायत समिति चूरू के मंत्रालय कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने समाजसेवा और गौसेवा जैसे कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प भी लिया।
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड
रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर
चूरू में BJP की जीत का जश्न, गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई













