एमआरबी गौड़ इंग्लिश एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में अंकुरित अनाज और सकारात्मक सोच पर जोर
चूरू। मुख्यालय स्थित एमआरबी गौड़ इंग्लिश एकेडमी के सभागार में आयोजित मोटिवेशनल सेमिनार में मुख्य वक्ता एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति, जिला अध्यक्ष सिविल राइट सोसायटी चूरू ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली और अनुशासित अध्ययन का महत्व बताया।उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अच्छे स्वास्थ्य की मजबूत नींव बचपन से ही जरूरी है। यदि बचपन में स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखा जाए तो कम उम्र में ही शरीर कमजोर हो जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को खानपान में सावधानी बरतने तथा फास्ट फूड से दूर रहने की प्रेरणा दी।रामेश्वर प्रजापति ने कहा कि जिन बच्चों के घर दूध-दही उपलब्ध नहीं है, उन्हें अंकुरित अनाज को भोजन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने अंकुरित अनाज तैयार करने की विधि, उसके उपयोग और स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए बच्चों को स्वयं सुबह का पौष्टिक नाश्ता तैयार करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था निदेशक इरशाद गौड़ ने विद्यालय के नवाचारों और शिक्षा पद्धति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों के अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण टिफिन की नियमित जांच तथा बालिकाओं की फीस में 25 प्रतिशत छूट जैसी योजनाओं से शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रधान प्रेमलता कुमावत ने की। उन्होंने विद्यार्थियों से मुख्य वक्ता के विचारों से प्रेरणा लेकर नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया।मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को रोजाना घर पर पढ़ाई करने, सुबह जल्दी उठने और समझकर याद करने के फायदे भी बताए। इस दौरान बच्चों ने पौष्टिक भोजन अपनाने और अंकुरित अनाज खाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में इरशाद गौड़, गंगा मिश्रा, सुमन लसीवाल, नेहा राठौर, रेखा तिवाड़ी, इमरान गौड़, मनीषा कुमावत, शोभा शर्मा, पूजा, रुखसार, जितेंद्र वर्मा, साहिल गौड़, कोमल, फलक तंवर, पलक मिश्रा सहित अन्य ने सहभागिता निभाई।
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड
रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर
चूरू में BJP की जीत का जश्न, गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई













