खेतड़ीनगर के केसीसी प्रोजेक्ट में मेंटल हेल्थ कार्यशाला का आयोजन

प्रत्येक व्यक्ति के स्वस्थ होने से कार्य को मिलेगी मजबूती

खेतड़ी I झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
खेतड़ीनगर स्थित केसीसी के कॉपर क्लब में बुधवार को एक दिवसीय मेंटल हेल्थ कार्यशाला का आयोजन किया गया। मेंटल हेल्थ वर्कशॉप का एचसीएल व एमट्रान के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता से पूरे मानसिक स्वास्थ्य का अनुभव करे विषय पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में केसीसी महाप्रबंधक खदान पीड़ी बोहरा, महाप्रबंधक मानव संसाधन एस शिव दर्शी, महाप्रबंधक कंसनट्रेटर वीके इंद्रा मौजूद थे। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि काम की अधिकता ओर दबाव के कारण तनाव बढ़ रहा है, जिससे उनकी दिनचर्या और प्रदर्शन प्रभावित होता है। इस दौरान नियमित व्यायाम, योग, ध्यान और पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी। साथ ही मोबाइल और सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि अपनी भावनाओं को दबाने के बजाय परिवार या दोस्तों के साथ साझा करना चाहिए, इससे मानसिक दबाव कम होता है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं समय-समय पर आयोजित की जाती रहेंगी, ताकि समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े। कार्यशाला में केसीसी प्रोजेक्ट के अधिकारी, कर्मचारी, ठेका कर्मी एवं स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर मनीष गवई, भूपेश भंभोरिया, वीबी गुप्ता, डॉ दीपिका खुराना, सजू सी सेम, अरुणव भंडारी, सुनील कटेवा, डॉ गोपाल राठी , देवेंद्र वर्मा, संतोष बारीक, यशोराज मीणा, राजेश धांधेल, भूषण रोजा, महेंद्र शर्मा,एलएम जोशी, हरिचरण। विपिन शर्मा, राजा आशीष, मुन्ना लाल जेदिया, सुमन, मनोज लामोरिया, बाबूलाल सैनी, पार्वती, सुधा शर्मा, विनायक साहू, सवाई सिंह सिराधना, हसरत हुसैन, बिड़दुराम सैनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड

रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर

चूरू में BJP की जीत का जश्न,  गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई