Advertisement
Home झुंझुनूं मुकुंदगढ़ देशभक्ति के रंग में रंगा मुकुंदगढ़ शहर

देशभक्ति के रंग में रंगा मुकुंदगढ़ शहर

मुकुंदगढ़।शहर में तिरंगा रैली का आयोजन हुआ। रैली का शुभारंभ श्री ठड्डे वाले बालाजी मंदिर से शुरू हुआ। जो मुख्य बाजार होते हुए गोपीनाथ जी मंदिर चौक तक देशभक्ति के नारों और उत्साह के साथ पहुंची। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल रहे। जबकि कार्यक्रम में तिरंगा यात्रा संयोजक नवलगढ़ विधानसभा रामचंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, घनश्याम शर्मा, सुशील सोनी, रामकुमार सैनी, रामप्रताप सैनी, सुरेंद्र शर्मा, गोविंद शर्मा, पुजारी सुभाष शर्मा, राकेश गुर्जर, गुमान गुर्जर, संतोष शर्मा, लूणचंद कुमावत, अशोक टेलर, नितिन योगी, प्रमोद धाभाई, चंद्रपाल दूलड़, प्रेमपाल दूलड़, रामस्वरूप सुरोलिया, बुधराम वर्मा, प्रकाश जांगिड़, मनोज गोयल, आत्माराम जोशी, रामस्वरूप बियाला, कृष्ण कुमावत, जाफर रगरेंज सहित सैंकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शहर के सभी संस्थाओं के शिक्षक व विद्यार्थी भी देश भक्ति के इस उत्सव में शामिल हुए। यह तिरंगा रैली भाजपा सरकार के हर घर तिरंगा अभियान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा का एक हिस्सा रही। जिसका उद्देश्य जन-जन में राष्ट्र प्रेम एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना है। मोदी जी के आह्वान प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को स्मरण किया जा रहा है और आज का रैली का आयोजन उसी कड़ी में एक प्रेरणादायक उदाहरण रहा। रैली के दौरान देशभक्ति गीत, नारों और तिरंगों की छटा ने पूरे वातावरण को देश प्रेम से सराबोर कर दिया।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud

Advertisement