अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर सेवा कार्य, जरूरतमंद बच्चों संग बांटी खुशियां

पायल सैनी के नेतृत्व में फल वितरण, गौसेवा व परिंडे लगाकर दिया संवेदनशीलता का संदेश

चूरू। पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot के जन्मदिवस के अवसर पर निवर्तमान चेयरमैन एवं राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव पायल सैनी के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्य आयोजित किए गए। इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों के साथ सादगीपूर्ण तरीके से केक काटकर खुशियां साझा की गईं तथा बच्चों को फल और जूस वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों के साथ अपनापन और सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा।इसके साथ ही नंदीशाला में गौवंश को हरा चारा खिलाकर सेवा भाव प्रकट किया गया और पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।पायल सैनी ने कहा कि अशोक गहलोत का जीवन सेवा, संवेदना और जनकल्याण की राजनीति का प्रतीक रहा है। उनके नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाखों जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान की है, जिससे वे जनमानस में “गरीबों के मसीहा” के रूप में पहचाने जाते हैं।उन्होंने कहा कि गहलोत के जन्मदिवस को समाजसेवा के कार्यों के माध्यम से मनाना उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प है। इस अवसर पर सरोज सैनी, चंदा शर्मा, जया शर्मा, गुंजन शर्मा, सुमित्रा कंवर, कनिशा राठौर, सुमन, रामेश्वर नायक, आबिद जबसारिया, प्रवीण शर्मा, मनीष कुमावत, यूनुस खान, जाफर खान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।