सीताराम लुगरिया व कलावती लुगरिया की पहल, झुग्गी बस्तियों में बांटी सहायता सामग्री
चूरू। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया एवं पूर्व पार्षद श्रीमती कलावती लुगरिया की 41वीं वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समाजसेवा का सराहनीय कार्य किया गया।इस अवसर पर स्थानीय हनुमानगढ़ी गौशाला के पास स्थित झुग्गी बस्ती, नाथ बस्ती एवं साहसी बस्ती के जरूरतमंद परिवारों को आटा किट वितरित की गई। भाईचारा ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रत्येक परिवार को 5-5 किलो आटे की कुल 101 किट प्रदान की गई।कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता कर सामाजिक भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजसेवी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।इस दौरान भंवर गुर्जर, गोपीचंद शर्मा, नारायणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश नाई बूंटिया, ओमप्रकाश सांसी, ब्रजेश कुमार किराड़, राहुल नायक, अनील कुमार, अजय कुमार सिंह, देवा गुर्जर, सोनू सैन बूंटिया, रामनिवास सैन, जावेद खान मुस्तफा सहित सैकड़ों लोग एवं महिलाएं मौजूद रहीं।










