गुरु इंटरप्राइजेज में पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश
चूरू। बिसाऊ रोड स्थित गुरु इंटरप्राइजेज में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में पर्यावरण संरक्षण, गणेश उत्सव के दौरान स्थानीय शिल्पकारों के उत्पादों को प्रोत्साहित करने तथा देश की प्रगति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर विशेष बल दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रेरित करने वाला है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को सकारात्मक सोच, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा मिलती है।इस अवसर पर मंडल प्रभारी सुरेश सारस्वत, जिला प्रवक्ता सुशील लाटा, महेश मिश्रा, विजय शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल बालाण, महावीर पंचारिया, राकेश ओझा, जयपाल सिंह टेकनेत, हरीश वर्मा, दीनदयाल खारड़िया, विष्णु शर्मा, विनोद प्रजापत तथा रवि दाधीच सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में राकेश ओझा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
‘मन की बात’ में प्रमुख विषय
- पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- स्थानीय शिल्पकारों को बढ़ावा देने की अपील
- आत्मनिर्भर भारत पर जोर
- देश की प्रगति और जनभागीदारी पर चर्चा










