सुलताना पुलिस की कार्रवाई, नगदी व चांदी के आभूषण बरामद
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले के सुलताना थाना पुलिस ने गांव गोवला में बंद मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगद राशि एवं चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी चिड़ावा विकास धींधवाल के सुपरविजन में थाना सुलताना पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया।पुलिस के अनुसार 25 मार्च 2026 को गोवला निवासी विमलेश ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके बंद रिहायशी मकान से अज्ञात चोर नगदी एवं चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एमआईयू टीम से घटनास्थल का निरीक्षण करवाकर साक्ष्य जुटाए तथा आरोपी की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी विक्रम पुत्र जगदीश प्रसाद मीणा, निवासी नगली गुजरान थाना गुढ़ागौड़जी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपये नगद एवं चोरी किया गया चांदी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।कार्रवाई में बनवारी लाल, सीताराम, स्नेह तथा दिनेश कुमार सहित सुलताना थाना पुलिस की टीम की विशेष भूमिका रही।













