Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं मंदिर जाने की कहकर घर से निकला 15 वर्षीय बालक, 8 घंटे...

मंदिर जाने की कहकर घर से निकला 15 वर्षीय बालक, 8 घंटे में दस्तयाब

झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

बबाई पुलिस ने सीसीटीवी, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से गाडराटा मंदिर से बालक को खोज निकाला

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

खेतड़ी ।झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
बबाई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए 15 वर्षीय नाबालिग बालक को महज आठ घंटे में दस्तयाब कर लिया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से बालक की तलाश करते हुए उसे गाडराटा स्थित श्री सवाई सुन्दरदास जी महाराज मंदिर से दस्तयाब किया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवादी ने बबाई थाने में रिपोर्ट दी कि उसका करीब 15 वर्षीय पुत्र घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकला था। स्कूल जाने का समय होने पर परिजनों ने मंदिर जाकर तलाश की, लेकिन बालक वहां नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्र के साथ-साथ रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की, लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट मिलने पर बबाई थाना पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर बालक की तलाश शुरू की। थानाधिकारी सत्यवीर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने बालक के आने-जाने वाले संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए गाडराटा, पपुरना, करमाडी, खेतड़ी, मावंडा और नीमकाथाना क्षेत्र में लगातार तलाश की गई। पुलिस की लगातार मेहनत और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप 19 अगस्त 2026 को गाडराटा स्थित श्री सवाई सुन्दरदास जी महाराज मंदिर से नाबालिग बालक को दस्तयाब कर लिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में अनुसंधान जारी है । कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा खेतड़ी वृत्ताधिकारी राजेन्द्र कुमार बुरडक के सुपरविजन में बबाई थानाधिकारी सत्यवीर के नेतृत्व में गठित टीम ने की। पुलिस टीम में थानाधिकारी सत्यवीर , शैतानराम सउनि, सुखवीर सिंह हैड कांस्टेबल , जितेन्द्र कुमार हैड कांस्टेबल तथा संजय कुमार कांस्टेबल , आसूचना थाना बबाई शामिल रहे।

Advertisement