शाम होते ही लगता है जाम, नगर परिषद पर लापरवाही के आरोप
सीकर । राहुल टांक
शहर के मोचीवाड़ा इलाके में नगर परिषद की लापरवाही एक बार फिर उजागर हो रही है। अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का नोटिस जारी किए जाने के काफी समय बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे क्षेत्र में समस्या जस की तस बनी हुई है।स्थिति यह है कि शाम के समय इलाके में भारी जाम लग जाता है। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं, जिससे आमजन को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने नगर परिषद के निर्देशों का पालन करते हुए अपने स्तर पर अतिक्रमण हटा लिया, लेकिन प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई नहीं होने से समस्या का समाधान अधूरा रह गया है। क्षेत्रवासियों में इस बात को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है कि नोटिस जारी करने के बावजूद नगर परिषद ने अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द प्रभावी कार्रवाई कर मोचीवाड़ा क्षेत्र को जाम की समस्या से राहत दिलाई जाए।
SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी! दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी
चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार
चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला, ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार
















