सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग, ग्रामीणों ने निकाली गौ माता बचाओ रैली
खेतड़ी I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी कस्बे में सोमवार को ग्रामीणों ने गौ माता बचाओ रैली निकाली। रैली के दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर गाय सरंक्षण पर प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की है। कस्बे के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड खेल मैदान से गौ माता बचाओ रैली को भगवा ध्वज दिखा कर रवाना किया, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। करणी सेना जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी ने बताया कि आज प्रदेश में गौ माता की हालत बहुत दयनीय स्थिति में है । गायों मे फैली तस्करी को रोकने में राज्य सरकार पूरी तरह से नाकाम हो रही है। सरकार बिमारी का ईलाज करने के लिए पशु चिकित्सालय मे पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध नहीं करवा रही है, जिसका नतीजा यह है कि आए दिन सैकड़ों गाय इस बीमारी से दर्दनाक मौत का शिकार हो रही है। भारत में गाय को माता का रूप दिया गया है तथा मांगलिक कार्यों में गाय का पूजन कर विशेष महत्व दिया जाता है। आज वह संकट में है, लेकिन उनको बचाने के लिए सरकारी स्तर पर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। सरकार को गायों मे फैली इस बीमारी से निपटने के लिए तुरन्त ठोस कदम उठाने चाहिए। गौ रक्षा दल के युवाओं ने पोलो ग्राउंड खेल मैदान में मुख्य बस स्टैंड, कालेज रोड़ से होते हुए गौ माता बचाओ रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने आमजन व सामाजिक संस्थाओं से गायों के संरक्षण, गायों को बचाने को लेकर पहल करते हुए सहयोग की अपील की। इस दौरान गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर गौ हत्या बंद करवाने की मांग की गई। इस मौके पर पूर्व सरपंच फतेहसिंह शेखावत, मदनलाल सैनी, विमल शर्मा, भूपेंद्र सिंह सोढ़ा, बादशाह, नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, रामकुमार सिराधना, टींकू, मयंक कुमार, संदीप कुमार, विकास, सुनील कुमार, राजकुमार, सचिन, सुरेंद्र, विजेश, मनोज कुमार, सुनील कुमार, अशोक कुमार, अमित कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।
SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी! दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी
चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार
चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला, ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार

















