श्रद्धा से मंदिर में आने वाले भक्तों की कर रहे हैं सेवा
खेतड़ी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के नालपुर- बिस्सा में बाबा पूर्णमल मेले में नवयुवक मंडल द्वारा सोमवार को 10वें विशाल शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान युवाओं ने श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समर्पण की अनूठी मिसाल पेश की। शिविर स्थल को भव्य सजावट, आकर्षक रोशनी और धार्मिक वातावरण से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बाबा पूर्णमल के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं का मंडल के सदस्यों द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया। शिविर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष जलपान व्यवस्था की गई, जहां भक्तों को प्रेमपूर्वक ठंडा पानी, चाय एवं अन्य जलपान सामग्री वितरित की गई। सेवा भावना से ओतप्रोत युवक मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करते हुए समाज सेवा और संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर शिविर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि युवाओं की शक्ति, संगठन और समाज के प्रति समर्पण का भी प्रतीक नजर आया। बाबा पूर्णमल नव युवक मंडल बिस्सा की यह पहल क्षेत्र में सेवा, संस्कार और श्रद्धा का प्रेरणादायक उदाहरण बन गई। इस मौके पर मनोज, दयाराम, महेंद्र, राजकपूर उपसरपंच, रामगोपाल, प्रभु, सुनील, सुभाष, पूरण, रामकरण, रामनिवास, महेंद्र हवलदार, तेजपाल, विजय सिंह, राकेश, मुकेश, किशोरी, दीपक, हवा सिंह, राजेश, रामनिवास, प्रवीण, रामकरण, विवेक, सज्जन, विजेन्द्र, किशोर, सन्मुख, विकी और नव युवक मंडल बिस्सा और गाव के लोगों का सहयोग रहा I
SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी! दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी
चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार
चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला, ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार

















