दुर्गावाहिनी शौर्य वर्ग की तैयारियों को लेकर व्यापक मंथन
झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
विश्व हिन्दू परिषद की जिला बैठक रविवार को स्थानीय श्याम मंदिर में संगठनात्मक ऊर्जा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा के साथ संपन्न हुई। बैठक में 15 से 22 मई तक झुंझुनूं में प्रस्तावित दुर्गावाहिनी शौर्य अभ्यास वर्ग को लेकर व्यापक रणनीति तय की गई और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रांत मंत्री राधेश्याम गौतम ने जिले में परिषद की गतिविधियों की समीक्षा की और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ दायित्व निभाने का संदेश देते हुए कहा कि शौर्य वर्ग न केवल प्रशिक्षण का माध्यम है, बल्कि संगठनात्मक शक्ति और संस्कारों का भी सशक्त मंच है। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं, आवास, भोजन, प्रशिक्षण एवं अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रांत धर्माचार्य सह संपर्क प्रमुख रामानंद पाठक, जिला उपाध्यक्ष गिरधारी लाल राठी, जिला मंत्री जयराज जांगिड़, जिला सह मंत्री मनोज सैनी, जिला कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र केडिया, जिला धर्माचार्य प्रमुख सुनील शर्मा, बजरंग दल जिला पालक प्रवीण शर्मा, जिला संयोजक अंकित भीमसरिया, जिला विधि प्रमुख पंकज बावलियां, बजरंग दल जिला सह संयोजक अशोक कुमावत, जिला गौरक्षा प्रमुख श्यामसुंदर शर्मा सहित विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा नवलगढ़, बिसाऊ, उदयपुरवाटी और मंडावा क्षेत्रों से आए प्रखंड व नगर स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी! दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी
चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार
चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला, ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार

















