जयपुर में राजस्थानी फिल्म “हमारी बेटियां” का पोस्टर लॉन्च, महिला सशक्तिकरण का दमदार संदेश

सांसद मंजू शर्मा ने किया विमोचन, रिलीज से पहले ही फिल्म को मिल रहा जबरदस्त समर्थन

जयपुर। राजस्थानी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ महिला सशक्तिकरण पर आधारित फीचर फिल्म “हमारी बेटियां” का पोस्टर जयपुर में लॉन्च किया गया। इस अवसर पर जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने फिल्म का विधिवत विमोचन किया।फिल्म के निर्देशक उग्रसेन तंवर ने बताया कि रिलीज से पहले ही फिल्म ने राजस्थान फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थानी भाषा और फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों का पूरे देश-प्रदेश से भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे फिल्म की सफलता को लेकर उत्साह बढ़ा है।फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी बड़ी और प्रभावशाली है। इसमें रेखा परिहार, ऋषभ साहू, अशोक खडोलिया, संतोष कंवर, सनाया सैनी, विनयदेव गौतम, सुभाष सेठ, रमेश मकवाना, विनोद शर्मा बरना, हितेश सोलंकी, अभिनव शर्मा, दीपक सिंह, माधुरी खंडेलवाल, कलावती पटेल, गौरान्वी शर्मा, सत्यनारायण पाटोदिया, महेश योगी, गोविंदा गुर्जर, चित्रांश गौतम, मुकेश तंवर, गर्वित चौहान, श्याम सुंदर साहू, सीता साहू, मीनाक्षी सेन, शंकर लाल कटारिया, गुरु सुमेर सिंह, भगत सिंह, हरिनारायण साहू और फूलसिंह पिपलाली सहित कई कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि निर्देशक उग्रसेन तंवर ने भी फिल्म में दमदार अभिनय किया है।फिल्म के निर्माता गणेश साहू और सह-निर्मात्री रेखा परिहार हैं। संगीत दिलबर हुसैन ने दिया है, वहीं गायन में रेखा परिहार और दिलबर हुसैन की आवाज सुनने को मिलेगी। कोरियोग्राफी राजेंद्र राव ने की है, जबकि चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर ज्योत्सना कौशिक, टेक्निकल निर्देशक अनिल के सैनी, मेकअप आर्टिस्ट ममता अग्रवाल और चीफ कैमरा सुरेश खांडल हैं।फिल्म में पांच कर्णप्रिय गीत शामिल हैं, जो दर्शकों को खासा आकर्षित करने वाले हैं। महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आधारित यह फिल्म राजस्थानी सिनेमा को नई दिशा देने की उम्मीद के साथ जल्द ही दर्शकों के बीच आएगी।

SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी!  दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी

चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार

चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला,  ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार