बीडीके अस्पताल में मेडिकल लैब टेक्नीशियन दिवस मनाया

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजकीय भगवान दास खेतान अस्पताल में बुधवार को मेडिकल लैब टेक्नीशियन दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र भांबू द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. भांबू ने अपने संबोधन में कहा कि लैब टेक्नीशियन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होते हैं। क्योंकि मरीज के उपचार का एक बड़ा हिस्सा प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट पर आधारित होता है। उन्होंने सभी लैब टेक्नीशियनों को उनकी निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम में पैथोलॉजिस्ट डॉ. राहुल सोनी एवं डॉ. आकाश तथा माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. सपना ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए लैब टेक्नीशियन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सटीक एवं समयबद्ध जांच ही गुणवत्तापूर्ण उपचार की आधारशिला है। इस अवसर पर नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिन्होंने भी लैब टेक्नीशियनों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। इस अवसर पर प्रयोगशाला सेवाओं की गुणवत्ता सुधार, स्वच्छता बनाए रखने तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर भी विशेष चर्चा की गई। साथ ही मरीजों को शीघ्र एवं सटीक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयास करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ तकनीकी सहायक मुकेश कुमार एवं श्यामसुंदर शर्मा, तकनीकी सहायक चंद्रमोहन अग्रवाल, श्यामसुंदर गोयल सहित संगम, तबस्सुम,अंजू कुमारी, सुरेश कुमार, सुनिल, प्रेमसिंह, मुरलीधर, अश्विनी, दीपक, पूनम, ऋतु, मोंटी, आदेश, प्रवीण, अमन, विशाल तथा अस्पताल के अन्य समस्त प्रयोगशाला कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने का आह्वान किया गया।

ननंद-भाभी की मिसाल! 60 बच्चों का भविष्य संवार रहीं | गांव में फ्री क्लास

चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू