पांचवीं विशाल वाहन रैली ने दिया एकता का संदेश
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सर्व समाज एकता मंच झुंझुनूं के बैनर तले भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहर में पांचवीं विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली ने पूरे शहर में सामाजिक एकता, समरसता और जागरूकता का संदेश दिया। मंच के संयोजक प्रदीप चंदेल ने बताया कि गांधी चौक से रैली को राजेश बजाड़, बसंत वाल्मिकी, विजय नायक, सुभाष डिग्रवाल, डॉ. कमल मीणा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में सैंकड़ों वाहनों के साथ युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। रैली का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। खटीक समाज द्वारा फूलों की बारिश कर भव्य अभिनंदन किया गया। वहीं रैगर समाज ने भी गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए जलपान की व्यवस्था की।
रैली के दौरान जय भीम, महात्मा फुले अमर रहे और सामाजिक समरसता के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। वहीं कई स्थानों पर महापुरुषों के विचारों को लेकर पोस्टर और बैनर भी आकर्षण का केंद्र बने। अंबेडकर पार्क में बाबा साहब का 135वां जन्मदिन केक काट कर मनाया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। ताकि आने वाली पीढ़ी उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सके। कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र भांबू, मुरारी सैनी, राजेंद्र गुढा, सैनी माली समाज के जिलाध्यक्ष महेंद्र शास्त्री, विक्की जाजोरिया, शंभूदयाल नेहरा, विजय कुमार, बबलू सारवान, राजेश आलड़िसया, पवन आलड़िया, सुरेश बाकोलिया, प्यारेलाल बाकोलिया, मनोहर बाकोलिया, पवन चावला, पवन नेहरा, दिलीप डिग्रवाल, रवि खन्ना, बाबूलाल चंदेल, हजारीलाल चंदेल, लक्ष्मण जैदिया, विजय चांवरिया, जयप्रकाश जांगिड़, एडवोकेट बजरंगलाल, कृष्ण नायक, एडवोकेट धर्मपाल बंशीवाल, सरोज बंशीवाल, चुकी नायक, ममता गर्वा, राहुल जाखड़, पंकज गुर्जर, प्रहलाद बाकोलिया, श्यामलाल जैदिया, इमरान झुंझुनूं, सतवीर बरवड़ सर्वसमाज के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रैली गांधी चौक से प्रारंभ होकर अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।
ननंद-भाभी की मिसाल! 60 बच्चों का भविष्य संवार रहीं | गांव में फ्री क्लास
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू














