झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में राज्य स्तरीय प्रेसिडेंट स्काउट एवं प्रेसिडेंट रोवर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 16 से 20 अप्रैल तक राज्य प्रशिक्षण केंद्र, आबू पर्वत पर किया जाएगा। शिविर में प्रदेशभर से 250 से अधिक स्काउट्स एवं रोवर्स भाग लेकर प्रेसिडेंट अवॉर्ड हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में विभिन्न जिलों से चयनित प्रतिभागी स्काउटिंग की विविध विधाओं में दक्षता हासिल करेंगे। झुंझुनूं जिले से प्रेरणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नवलगढ़ के अक्षत, दीक्षित यादव, विष्णु सैनी, गर्वित सैनी तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बबाई के अनुज धनकड़, भव्य मिश्रा, प्रिंस सैनी, शिवम मिश्रा भाग लेंगे। इसके अलावा बुहाना से ज्यादित्य ग्रेवाल, बाबा उम्मद सिंह महाविद्यालय बुहाना के रोवर स्काउट पीयूष शर्मा, हिमांशु सिंह तथा ओपन यूनिट से अनुज ग्रेवाल भी शिविर में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यूनिट लीडर बृजमोहन कुमावत के नेतृत्व में प्रतिभागी स्काउटिंग के विभिन्न आयामों जैसे—कौशल विकास, दक्षता बैज, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, सामुदायिक सेवा, नियम-प्रतिज्ञा, प्रार्थना, स्काउट चिन्ह, सैल्यूट, दिशा ज्ञान, मानचित्र अध्ययन, लॉग बुक संधारण तथा ऑनलाइन परीक्षा जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।शिविर का संचालन कोटा संभाग के सहायक राज्य संगठन आयुक्त दिलीप माथुर, झुंझुनूं के सी.ओ. स्काउट महेश कालावत, जयपुर के लीडर ट्रेनर अभय सिंह शेखावत, नागौर के शैलेश पलोड़, कोटा के श्याम सुंदर गुप्ता एवं टोंक के रघुवीर सिंह द्वारा किया जाएगा। वहीं प्रेसिडेंट रोवर अवॉर्ड शिविर का संचालन राज्य मुख्यालय के सी.ओ. एल.आर. शर्मा, कोटपूतली के सहायक लीडर ट्रेनर मनोज मिश्रा, आबू पर्वत के जितेंद्र भाटी तथा कोटा के रूपचंद शर्मा करेंगे।शिविर से पूर्व राज्य प्रशिक्षण दल ने आबू पर्वत पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया। यह शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं सेवा भावना को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
अंबेडकर जयंती पर चूरू में भव्य कार्यक्रम | नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू














