गर्मी में पशुधन की देखभाल व स्वच्छता पर दिया जोर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
चूरू। निकटवर्ती खारिया गांव स्थित श्री हरि राधा माधव कामधेनु सेवा ट्रस्ट की गौशाला का नायब तहसीलदार चुन्नीलाल चौहान ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में गायों की देखरेख, चारा-पानी एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार ने गर्मी के मौसम में पशुधन की उचित देखभाल, साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में पशुओं को पर्याप्त पानी, छाया और पोषक आहार उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।इस अवसर पर डॉ नीतू ढाका ने भी पशुधन की स्थिति की जानकारी ली, वहीं पशुधन निरीक्षक घनश्याम भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में गौशाला व्यवस्थापक आकाश मिश्रा ने गौशाला में चारे-पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू














