पुलिस ने 11 नामजद सहित सात अन्य के खिलाफ किया राजकार्य बाधा का मुकदमा दर्ज
खेतड़ी । झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
सिंघाना थाना क्षेत्र के डूमोली खुर्द स्टैंड पर नेशनल हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व राज कार्य बाधित करने के मामले में 11 नामजद सहित सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि एएसआई कृष्ण कुमार ने रिपोर्ट दी कि ईशकपुरा में युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद सोमवार को डूमोली खुर्द स्टैंड पर कुछ लोगों द्वारा नेशनल हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने काफी समझाइश का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने लोगों को उकसाकर कानून विरूद्ध जमावड़ा किया और हाईवे पर पत्थर डालकर करीब ढाई घंटे तक जाम लगाए रखा। इससे आमजन के आवागमन में भारी परेशानी हुई और यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा समझाइश के बावजूद आरोपी नहीं माने और राजकार्य में बाधा डालते हुए सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ईशकपुरा निवासी रामकुमार गुर्जर, जुझारपुर निवासी रामशरण लादी, जितेंद्र गुर्जर, बीके उर्फ लीलू गुर्जर, डूमोली कलां निवासी मोहर सिंह कुमावत, शेरसिंह कुमावत, सत्यवीर गुर्जर, अजय कुमार गुर्जर, कालू जोगी, योगेश गुर्जर और मोन्टी गुर्जर सहित सात अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई राजेश कुमार को सौंपी गई है। थानाधिकारी ने बताया कि किसी प्रकार की घटना होने पर पुलिस का सहयोग करना चाहिए, ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील की है।
भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण
Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग
APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि














