घन्टेल में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

0
48
Screenshot

झांकियों और ऊंटों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा गांव

चूरू। ग्राम घन्टेल मे श्री गोपाल गौशाला प्रांगण में श्री मद् भागवत् कथा का शुभारंभ श्री ईच्छापूर्ण बालाजी मंदिर से कलश यात्रा के साथ ऊटों पर सजी सीताराम, हनुमान व शिव दरबार की झांकियों सहित रथ में व्यास पीठ श्रीमद् भागवत् एंव बाल संत शंकरदास महाराज व मुख्य यजमान महावीर प्रसाद जांगिड़, मांगीलाल जांगिड़, प्रभूराम जांगिड़ सपत्निक विराजमान रहे। गांव घन्टेल व आसपास के ग्रामीण हाथ में श्रीराम ध्वजा लिए जय श्रीराम के जयकारों से गांव गुंजायमान हो गया। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई गौपाल गौशाला पहुंची। इस अवसर पर कथावाचक बाल संत शंकरदास महाराज व व्यास पीठ का स्वागत श्रीगोपाल गौ शाला समिति के संयोजक डूंगरदास स्वामी अध्यक्ष छतुसिंह, ओमप्रकाश स्वामी, अशोक जांगिड़, अर्जुन लाल प्रजापत ऊकार सिंह, राठौड़ मांगूसिंह, अर्जुन कुमार चौहान, छगनदास स्वामी, करणी सिंह, राजू सिंह, उदय सिंह, जानकीदास, प्रताप सिंह रावला, मानमल चौहान, सुनील स्वामी, प्रेमाराम शर्मा, सुशील शर्मा, विनोद सैनी, अर्जुन राम प्रजापत, किशन फौजी, सांवलाराम आचार्य हरिराम प्रजापत, आशाराम प्रजापत ऊकारमल भाकर आदि आदि ने स्वागत किया। इस अवसर पर बिजेन्द्र भाटी ने बताया कि कथा प्रति दिन 12.15 बजे से सवा 04 बजे तक एंव नानी बाई का मायरा रात्री 08 बजे से 10 बजे तक होगी।

भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण

Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग

APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here