चूरू । पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक चूरू विधायक हरलाल साहरण व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल बालान के सानिध्य में युवाओं ने लिया संकल्प। जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि आगामी 21 अप्रैल को हम सभी कार्यकर्ता पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का जन्मदिवस ष्संकल्प दिवसष् के रूप में मनाएंगे। साथ ही अमर शहीद लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। विद्यायक हरलाल साहरण ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में 21 अप्रैल को कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। इस ऐतिहासिक आयोजन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर आदि सम्मिलित होंगे। जिलाध्यक्ष गोपाल बालान ने बताया की युवा मोर्चा भाजपा का हरावल दस्ता होता है इसलिए हमारी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका होती है संगठन से कार्यक्रम के नियमित जो भी जिम्मेदारी युवामोर्चा को मिलेगी सभी कार्यकर्त्ता मन लगाकर उस जिम्मेदारी को पूर्ण करेंगे। बैठक में जिला महामंत्री जयपाल सिंह टकनेत,जिला उपाध्यक्ष आदिल खान, जिला प्रवक्ता राकेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष रजत शर्मा,मुकेश सैनी, नितिन बुंदेला, मोनू शर्मा, रविताश जोड़ी, राजीव लाम्बा,निखिल प्रजापत, यश शर्मा, मिकी राठौड़, भानु वर्मा, सुमित बोहीत, आशीष शर्मा, हर्ष शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री कपिल चंदेल व हरीश वर्मा ने किया।
भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण
Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग
APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि














