राजस्थान प्रगतिशील संस्थान के चुनाव आज

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
प्रदेश की सामाजिक संस्था राजस्थान प्रगतिशील संस्थान मुख्यालय सूरजगढ़ के चुनाव रविवार को होंगे। झुंझुनूं के नावरिया गेस्ट हाउस में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक नई प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव व गठन किया जाएगा। जारी सूचना के अनुसार 31 अक्टूबर 2025 तक की सम्पूर्ण बकाया राशि जमा कराने वाले संस्थान सदस्यों को ही प्रबंध कार्यकारिणी गठन के लिए अधिकृत किया गया हैं। जिनके द्वारा अपनी पंजीयन संख्या व आधार या अन्य सरकारी आईडी प्रूफ के साथ ही उक्त प्रबंध कार्यकारिणी गठन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए पीरामल चावला चुनाव अधिकारी, आत्माराम चेतीवाल सहायक चुनाव अधिकारी, रामसिंह नावरिया सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। संस्थापक राजेंद्रप्रसाद चेतीवाल ने निष्पक्ष और सर्वसम्मति से चुनाव करवाने पर जोर देते हुए सभी से शांतिपूर्वक प्रबंध कार्यकारिणी का गठन करने की अपील की हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा एडवोकेट एमडी चोपदार का कद, एआईसीसी की सलाहकार परिषद में मिली जगह

APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

21 अप्रैल को मनाया जाएगा ‘शौर्य दिवस’ | राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन

लोकसभा में गूंजा ट्रक ड्राइवरों का मुद्दा | राहुल कस्वां ने उठाई शोषण की आवाज