झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विधायक राजेंद्र भाम्बू ने बिंजूसर पंचायत के बिशनपुरा ग्राम एवं दीपलवास में 55—55 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास किया। साथ ही पुरोहितों की ढाणी पंचायत के ग्राम चंद्रपुरा—तारपुरा में 55 लाख रूपए की लागत से छह माह में बनकर तैयार राजकीय उप-स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर गणेशसिंह, उम्मेद सरपंच पातुसरी, कुलोद मंडल भाजपा उपाध्यक्ष बाबूलाल माहिच, फूलाराम कुलहरि, नौरंगलाल जांगिड़, महिपाल झाझड़िया, सीताराम मेघवाल, विक्की बिशनपुरा, प्रताप सीगड़, रणवीरसिंह सोहू, देवेंद्र जांगिड़, मनोज शर्मा, मुकेश मीणा, हंसराज चांवरिया, सूर्यप्रकाश तंवर, साहिल तंवर, अमित मीणा एवं राधेश्याम नायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य ढांचा विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है। जिससे आमजन को अपने गांव के समीप ही चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।
राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा एडवोकेट एमडी चोपदार का कद, एआईसीसी की सलाहकार परिषद में मिली जगह
APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि
21 अप्रैल को मनाया जाएगा ‘शौर्य दिवस’ | राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन
लोकसभा में गूंजा ट्रक ड्राइवरों का मुद्दा | राहुल कस्वां ने उठाई शोषण की आवाज

















