भाजपा स्थापना दिवस को भव्य बनाने की तैयारी तेज, झुंझुनूं में हुई अहम बैठक

0
117

भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि के नेतृत्व में बड़ी रणनीति — बूथ स्तर तक होंगे कार्यक्रम 6 अप्रैल को स्थापना दिवस बनेगा ऐतिहासिक, जिलेभर में भव्य आयोजन की तैयारी

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस को ऐतिहासिक और भव्य रूप देने के लिए जिलेभर में व्यापक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय झुंझुनूं में जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कुलहरि ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि स्थापना दिवस के अवसर पर हर मंडल और बूथ स्तर तक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाने के लिए कहा गया। अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापना के बाद कभी केवल दो विधायकों वाली पार्टी रही भाजपा आज करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “राष्ट्रवाद और जनसेवा” है, जो हर कार्यकर्ता के आचरण में झलकना चाहिए। बैठक में पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। बैठक में जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, दलीप सैनी, जिला उपाध्यक्ष सुनील लांबा, भूपेंद्र सिंह, अनीता जांगिड़, महावीर ढाका, जिला मंत्री विनोद कुमावत, निखिल शर्मा, आईटी संयोजक सौरभ सोनी, मीडिया प्रभारी ललित जोशी, प्रवक्ता संजय मोरवाल सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल

चूरू के खारिया गांव में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप | ग्रामीणों ने CM से लगाई गुहार

चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here